पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने लगया गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण का आरोप

ग्रामीणों ने लगया गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंडाहूर। नयापारा में कराई जा रही सीसी सड़क का निर्माण।

गोंडाहूर| सांसद आदर्श ग्राम छोटेकापसी में गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण की शिकायत ग्रामीण कर रहे हैं। इसे बाद भी ठेकेदार मुनाफा कमाने के लिए गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम पंचायत के नयापारा से होते हुए स्कूल मेनरोड तक बनाई जा रही सीसी सड़क सीमेंट, गिट्टी व रेत का मात्रा मापदंड के अनुरूप नहीं मिलाई जा रही है।

ग्रामीण अनिता शील, तापस शील, बापी ब्रह्मचारी, प्रेमानंद मंडल, अमित कुमार, सुशांत ढाली, कमल मिस्त्री ने कहा ठेकेदार सड़क निर्माण में शासन के मापदंडों को दरकिनार कर अपनी मर्जी से निर्माण करा रहा है। उबड़-खाबड़ जगहों को बिना समतल किए रोड बनाया जा रहा है, जिससे सड़क की मोटाई सभी जगह सामान नहीं है। वहीं निर्माण सामग्री में रेत की मात्रा काफी अधिक है। इसके चलते निर्माण होने के साथ ही सड़क दरकने लगी है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी ठेकेदार अपनी मनमर्जी काम कराने में लगा हुआ है। ठेकेदार द्वारा इसी गुणवत्ता से सड़क का निर्माण किया जाता है तो यह बारिश के दौरान नहीं टिक पाएगी और ग्रामीणों को फिर से मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। ठेकेदार द्वारा यह भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि निर्माण किस मद से हो रहा है व कितने लागत से निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क का पुन गुणवत्तायुक्त निर्माण किए जाने की मांग की है।

सरपंच करिश्मा सलाम ने कहा ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क गुणवत्ताहीन बनाए जाने की ग्रामीणों द्वारा मौखिक शिकायत की गई है। इसे संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने कहा जाएगा।

खबरें और भी हैं...