पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • क्रिकेट में युवा बनाएं कैरियर, सफलता के लिए करें मेहनत: शुक्ला

क्रिकेट में युवा बनाएं कैरियर, सफलता के लिए करें मेहनत: शुक्ला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरमी कस्बे के मेहदौली गांव में बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व मेहगांव विधायक राकेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा खेलों का महत्व देश में बढ़ता जा रहा है। युवा अब क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में अपना भविष्य निर्धारित कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। तभी वह सफलता के द्वार तक पहुंचने में कामयाब हो सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ी अपने खेल का चयन कर पूरी शिद्दत के साथ तैयार करें। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि ने परिचय लिया।

पूरी निष्ठा के साथ खेलें क्रिकेट

क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर बजरंगदल के विवेक थापक ने कहा सभी टीमों के खिलाड़ी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खेलभावना का परिचय दें। ककार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री पटेल यादव, रामसिंह शुक्ला, शिवचरण शुक्ला, श्याम विहारी, रामप्रकाश, रामनिवास, रामनिवास शुक्ला, महेश शुक्ला प्रमोद पुरोहित, भगीरथ ओझा, अजय कुमार, विकास शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, कुलदीप, टिंकू ओझा, पवन शुक्ला, सतीष रावत, नीरज राजावत सहित आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...