गोरमी | गोरमी के वार्ड दो स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुरैना से आए विभाग संगठन मंत्री महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 28 मई से 6 जून तक ग्वालियर में परिषद शिक्षा वर्ग होने जा रहा है। जिसमें गोरमी प्रखंड के संघटक कार्यकर्ता बड़ी तादात में भाग लेंगे। उन्होंने बताया परिषद शिक्षा वर्ग से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया इस वर्ग में जिलेभर के संगठन पदाधिकारी उपस्थित होकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। बैठक में विहिप के जिला उपाध्यक्ष मुंशी लाल भटेले, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विवेक थापक, धर्मवीर भदौरिया, विष्णुदत्त थापक, रामसेवक आिद उपस्थित रहे।