3 दिन में गोरमी मंडी में आए 32 किसान, 118 किसान लौटे
3 दिन में गोरमी मंडी में आए 32 किसान, 118 किसान लौटे
भास्कर संवाददाता | गोरमी
कृषि उपज मंडी गोरमी में समर्थन मूल्य पर कांटे लगाए गए हैं। जिसमें अनाज खरीदी के लिए प्रतिदिन 60 किसानों को बुलाया जा रहा है। लेकिन खरीदी केंद्र पर किसानों की सरसों को नुक्स बताकर लौटाया जा रहा है। खरीदकर्ताओं द्वारा पीली और मिक्स सरसों को खरीदने से मना कर दिया जाता है। बता दें कि पहले दिन सरसों बेचने के लिए गोरमी मंडी में 60 किसानों को बुलाया गया था। लेकिन सरसों की खरीदी तीन किसानों से की गई। जिन्होंने 22 क्विंटल सरसों बेची। वहीं दूसरे दिन मंडी में 15 किसान पहुंचे, जिन्होंने 61 क्विंटल सरसों बेची। जबकि तीसरे दिन बुधवार को मंडी में 60 में से केवल 14 किसान ही सरसों लेकर पहुंच हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के अंदर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सहायक सचिव गुलाबसिंह ने बताया जो निर्देश दिए गए हैं, उसके तहत समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीदी की जा रही है। मंडी में किसानों की आवक कम होने से कांटे पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं। बहरहाल किसान समर्थन मूल्य पर 4 हजार का भाव प्राप्त करने की वजाय 3500 रुपए तक मंडी में सरसों बेच रहे हैं।