Rs.50 हजार की सहायता का चेक दिया
गोटन| गत दिनों सड़क हादसे में मौत होने पर मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रुपए का चेक दिया गया। गोटन पटवारी प्रवीण सिंह ने बताया कि टालनपुर निवासी मृतक मनीष की माता निर्मला जोशी प|ी दीपक जोशी को सहायता राशि का चेक सौंपा गया। टालनपुर निवासी मनीष की 6 जुलाई 2017 को कस्बे के टालनपुर रोड पर जेके फैक्ट्री के सामने सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह टालनपुर से गोटन आ रहा था। सहायता राशि चेक देते समय टालनपुर पटवारी मुकेश चौधरी, धनापा पटवारी अशोक, बलदेवराम खोखर, भीमसिंह भाटी, सुनील मेघवाल आदि मौजूद थे।