जेके व्हाइट सीमेंट मजदूर संघ की कार्यकारिणी गठित, दिलाई शपथ
जेके व्हाइट सीमेंट मजदूर संघ इंटक की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह इंटक कार्यालय में वरिष्ठ संरक्षक एडवोकेट जगदीश शर्मा एवं वरिष्ठ श्रम सलाहकार मौलाना मोइनुद्दीन के आतिथ्य में आयोजित हुअा। इस अवसर पर संरक्षक शर्मा ने कहा कि श्रमिक उद्योग की रीढ़ है। वह अपने खून पसीने से उद्योग को सींचता है। इसलिए उसके अधिकारों की भी रक्षा होनी चाहिए। जब तक श्रमिक संगठित रहेगा, उसके अधिकारों का हनन नहीं होगा। प्रत्येक समझौता सोच समझकर करना चाहिए। इस वर्ष जेके फैक्ट्री प्रबंधन एवं यूनियन के मध्य समझौता होना है। इसलिए गेट मीटिंग बुलाकर उचित मांगें रखे। अति आवश्यक मांगें उन्हें पहले सूचित करें। श्रमिकों को भी फायदा मिलना चाहिए। यूनियन को ठेका श्रमिकों की भी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। श्रम सलाहकार मौलाना मोइनुद्दीन ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। इसलिए मजदूर संगठित रहें और अपनी वाजिब मांगों के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान अध्यक्ष गोपाराम मुंडेल एवं महामंत्री श्यामसिंह परिहार ने नई कार्यकारिणी घोषित की तथा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
नारायण शर्मा को बनाया वरिष्ठ संरक्षक
कार्यकारिणी में जगदीश नारायण शर्मा को वरिष्ठ संरक्षक, मौलाना मोइनुद्दीन को वरिष्ठ श्रम सलाहकार तथा संरक्षक मेहराराम डावोला व रामनिवास रियाड़, उपाध्यक्ष रामनिवास सांगवा, जोगीराम कड़वासड़ा व लक्ष्मणसिंह राठौड़, सह मंत्री जस्साराम सांगवा, महेश कुमार, भीकाराम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह चांपावत, सह कोषाध्यक्ष रामअवतार बेड़ा, संगठन मंत्री कानाराम प्रजापत, भीखू अंसारी, भंवरसिंह चारण, प्रचार मंत्री बाबूलाल सैन, टीकाराम, मातादीन, कार्यालय मंत्री श्यामसुंदर, देशराज तथा कार्य समिति सदस्य बुधसिंह, उम्मेदसिंह, कन्हैयालाल, केसरसिंह, भगवती प्रसाद, मुक्तासिंह, पप्पूराम, अशोक कुमार को बनाया है।