फिड़ौदा बने निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष
आदर्श शिक्षण संस्थान में एक बैठक आयोजित कर गोटन की निजी शिक्षण संस्थानों ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्व सम्मति से भगवान फिड़ौदा अध्यक्ष, जीवराज सिंह भींचर उपाध्यक्ष, घनश्याम जांगिड़ सचिव, मुकेशसिंह सोलंकी संगठन मंत्री एवं रामस्वरूप कस्वां, रामकुवांर जलान्धरा को सरक्षक मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बाल वाहिनी व विद्यालय समय के दौरान होने वाली परेशानियों से सतर्क एवं सचेत रहने का ध्यान रखने की बात कही। अध्यक्ष फिड़ौदा ने अपने बच्चों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए बाल वाहिनी के दरवाजे पर एक परिचालक सुनिश्चित करने की बात कही। उपाध्यक्ष भींचर ने बाल वाहिनी संबंधी सभी नियमों की पालना का भरोसा दिलाया। पूर्व अध्यक्ष शिवदानराम बापेड़िया ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार निजी विद्यालयों के साथ भेदभाव कर रही है। और निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम की पुनर्भरण की राशि अटका कर निजी विद्यालयों पर कुठाराघात कर रही है। इस मौके पर गोटन क्षेत्र के सभी विद्यालयों के निदेशक, प्रशासक मौजूद थे।