पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोटन अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर 82 किसानों को उपलब्ध कराई गई राजस्व नकलें

गोटन अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर 82 किसानों को उपलब्ध कराई गई राजस्व नकलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोटन ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को एसडीएम हीरालाल मीणा की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान गोटन ग्राम पंचायत के मांगलियावास गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष पेश होकर गोटन गांव से मांगलियावास को जोड़ने वाले मार्ग को राजस्व रिकॉर्ड में तरमीम कर रास्ता घोषित कराने की मांग की। उक्त रास्ता कई वर्षों से चल रहा था। लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में खातेदार रोक देते थे। शिविर प्रभारी ने तहसीलदार विशनाराम देवड़ा को निर्देश देकर मौका रिपोर्ट मांगी और तहसीलदार की अनुशंषा पर गोटन गांव से मांगलियावास तक रास्ते का राजस्व नक्शे में तरमीम के आदेश दिए। इस पर तहसीलदार ने पालना करवाकर राजस्व रिकॉर्ड एवं राजस्व नक्शे में रास्ते को इंद्राज किया। इस पर शिविर में उपस्थित ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ग्रामीण इस रास्ते को लेकर लंबे समय से परेशान थे। वहीं राजस्व लोक अदालत शिविर के दौरान 85 नामांतरण के मामले, 9 खातों का विभाजन किया, 41 खाते दुरूस्त किए गए, 82 राजस्व नकलें दी गई। वहीं 31 मूल निवास, 35 जाति प्रमाण पत्र , 15 पेंशन फार्म, 4 रहन मुक्ति आवेदन लिए गए। शिविर के दौरान तहसीलदार विशनाराम देवड़ा, मेड़ता पंचायत समिति विकास अधिकारी कविता, पंचायत प्रसार अधिकारी गोविंदसिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक नेमाराम जाजड़ा, पटवारी प्रवीण सिंह, ग्राम सेवक बाबूलाल विश्नोई, सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह राठौड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

राहत

मेड़ता एसडीएम हीरालाल मीणा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, शिविर में आए 15 पेंेशन फार्म भी

525 प्रकरणों का किया निस्तारण

दधवाड़ा | ग्राम पंचायत रोल चांंदावता में गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन अटल सेवा केंद्र में शिविर प्रभारी एसडीएम हीरालाल मीणा व सरपंच छोटू कंवर की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में तहसीलदार विशनाराम देवड़ा ने राजस्थान काश्तकार अधिनियम के तहत दायर मुकदमों के अंतर्गत धारा 53 के 2, धारा 58 के 5, पत्थरगड़ी के 2, सीमाज्ञान, एलआर एक्ट की धारा 136 के अंतर्गत लंबित 25 प्रार्थना पत्र के साथ ही न्यायालयों में लंबित राजस्व संबंधित नामांतरण के मामलों का निस्तारण किया। वीडीअो अमित चौहान ने बताया कि शिविर में खाता दुरुस्ती 21, धारा 53 के तहत 4 खाता विभाजन, को-ऑपरेटिव बैक फार्म 37 सहित अन्य विभागों द्वारा मामलों का निस्तारण किया। शिविर में कुल 525 प्रकरणों का निपटारा किया गया। इस दौरान जवाहर चौधरी, नरेन्द्र सिंह चांदावत, पंचायत प्रसार अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़, भंवरलाल, सरपंच प्रतिनिधि जेठूसिंह चांदावत, कैलाश चंद व्यास, देवेंद्र श्रीमाली सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...