पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकल्प से दी श्रद्धांजलि ; सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद निर्णय, अब बाइक चलाते समय पहनेंगे हेलमेट

संकल्प से दी श्रद्धांजलि ; सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद निर्णय, अब बाइक चलाते समय पहनेंगे हेलमेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगर स्थित रानाबाई नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को जीवन में बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने का सामूहिक रूप से निर्णय लेकर इस संबंध में शपथ ली है। इसके साथ ही सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि गत दिनों सड़क हादसे में एक नवविवाहित युवक की मौत के बाद नवयुवक मंडल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी युवाओं ने हेलमेट पहनने और अन्य बाइक सवारों को इसके लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर रानाबाई नवयुवक मंडल के सदस्य रामकिशोर कस्वां, भंवरूराम ताडा, महेंद्र कस्वां, मदन सियाग, रामविलास सियाग, मुकेश कस्वां, सुमेरसिंह राठौड़, कैलाश सारण, धनराज चौधरी, महेंद्र कस्वां, राजू कस्वां, सुरेश ताडा, दिनेश, सुनील कस्वां और नवयुवक मंडल रामनगर के अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...