पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी टीचर से Rs.10 हजार घूस लेता हेडकांस्टेबल पकड़ा

सरकारी टीचर से Rs.10 हजार घूस लेता हेडकांस्टेबल पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीबी की स्पेशल यूनिट ने उदयपुर में की कार्रवाई

उदयपुर | एसीबी की स्पेशल यूनिट ने रविवार को गोवर्धन विलास थाने के हेडकांस्टेबल हरकेश मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हरकेश ने यह राशि गोवर्धन विलास निवासी सरकारी टीचर परसराम सालवी से उनके खिलाफ प्राप्त रिपोर्ट को अप्रमाणिक करने की एवज में मांगी थी। ब्यूरो के एएसपी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि अलवर निवासी हरकेश पुत्र रमेशचन्द्र मीणा गोवर्धन विलास थाने में हेडकांस्टेबल है। परसराम ने रिपोर्ट दी थी कि सेक्टर 14 के जे ब्लॉक में उनका हाउसिंग बोर्ड का मकान है। उन्होंने यह मकान पहले सेवानिवृत्त सैनिक कैलाश चन्द्र नायक को गिरवी दिया था। फिर गिरवी छुड़ाकर कैलाश चन्द्र को ही यह मकान 17 सितंबर 2016 को किरायानामा कर 31 मार्च 2017 तक के लिए किराए दिया था। अवधि खत्म होने पर परसराम ने मकान खाली करने को कहा, लेकिन कैलाशचन्द्र ने मकान खाली नहीं किया और झूठे आरोप लगाकर परसराम के खिलाफ सैनिक कल्याण बोर्ड में रिपोर्ट दे दी।

खबरें और भी हैं...