कार बेचने के बहाने बुलाकर गुजरात के 2 युवकों को लूटने वाले 4 गिरफ्तार
अलवर/रामगढ़। राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ तहसील के एमआईए पुलिस ने गांव गोलेटा स्थित डंपिंग यार्ड के पास ओएलएक्स के जरिए सस्ते दामों पर कार बेचने का झांसा देकर गुजरात से बुलाकर 2 युवकों को जान से मारने की धमकी देकर उन्हें लूटने वाले 4 बदमाशों राहुल सक्का, कासम खान, तालीम खान व फारुख खान को मंगलवार देर रात लोहिया तिबारा के पास सैयद कॉलोनी के एक मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वारदात 13 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी राहुल सक्का (20), कासम (38), तालीम (21) व फारुख (20) नि. दौसरस गोवर्धन को कोर्ट में पेश किया।