पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह परिवार के योगदान को सराहा

भामाशाह परिवार के योगदान को सराहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम ढोढ़सर के बस स्टैंड के पास स्थित सेठ श्री घीसालाल श्यामलाल कुमावत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शनिवार को होने वाले लोकार्पण समारोह को लेकर अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की विधायक रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इससे पहले विधायक ने भवन का निरीक्षण किया और अावश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। विधायक ने कहा कि भामाशाह परिवार ने गांव में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से अस्पताल का भवन बनाया है। इससे पहले ही बालिका विद्यालय, सीनियर स्कूल में एक कमरा, मोक्षधाम में दो बीघा जमीन के चारदीवारी मय कमरा व पानी टंकी, बस स्टैंड पर विश्रामगृह के साथ ही गांव में पेयजल के लिए व्यवस्था करवाई है। हमें ऐसे परिवारों के मान सम्मान में सदैव तत्पर रहना चाहिए जिससे प्रवासी सेठ लोग सदैव सत्कार्यों में सहयोग करते रहे। भामाशाह परिवार की मुखिया सुरजीदेवी कुमावत, ओमप्रकाश, कैलाश, बाबूलाल, दीनदयाल व लक्ष्मीनारायण ने विधायक से चर्चा करते हुए कहा कि वे सरकार में प्रयास करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाएं। भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र सीताराम यादव, नाथूलाल कुमावत, सचिव सुरेंद्र चौपड़ा, कुम्हार कुमावत महासभा के अध्यक्ष मोहनालाल सिरस्वा, बंशीधर घोसल्या, राजेश चौधरी आदि यह है लीज धारक

ग्राम पंचायत सामोद में महालक्ष्मी मिनरल्स को खसरा संख्या 7 पर केवल खनन करने के नियम है। बल्कि नियमों को ताक में रखकर कई अवैध स्थानों पर खनन जारी है। इधर हाथनोदा में 23 व भोपावास में 1 लीज धारक है। हाथनोदा में खसरा संख्या 1413, 1413/1996, 1419, 1420, 1051, 1217, 1418 व भोपावास में 879/2 पर वैध व अवैध खनन जोरों पर है। माैजूद थे।

श्रीराम आई केयर सेंटर के शुभारंभ पर 172 मरीज हुए लाभान्वित
चौमू| शहर के श्रीराम जनरल एंड डेंटल हॉस्पिटल परिसर में नवनिर्मित आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। अस्पताल संचालक केदार शर्मा ने बताया कि निशुल्क नेत्र रोग शिविर में 172 मरीजों की कम्प्यूटाराइज मशीनों द्वारा आंखों की जांच, चश्मे के नंबर, मोतियाबिंद साफ कर लेंस प्रत्यारोपण का परामर्श निशुल्क दिया गया। इसमें अमेरिका व सिंगापुर से प्रशिक्षित डॉ. अभिषेक सर्राफ ने सेवाएं दी। अस्पताल प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अब हास्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं प्रतिदिन सवेरे 9 से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। डॉ. एनके गोयल, डॉ. निर्मला सैनी, डॉ. अरुण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अतुल शर्मा एवं हॉस्पिटल स्टाफ ने सहयोग दिया। अस्पताल में सभी प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होगी।

रामस्वरूप शर्मा बने संगठन मंत्री
चौमू| ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद पाठक की अनुशंषा पर जयपुर देहात जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने चौमू निवासी रामस्वरूप शर्मा को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया। विद्याधर शर्मा को सांस्कृतिक मंत्री व धर्मपाल शर्मा को वैदिक मंत्री के पद पर नियुक्त किया।

खबरें और भी हैं...