पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीईईओ ने अभिभावकों से संपर्क किया, बच्चों को स्कूल भेजने का आह्व‌ान

पीईईओ ने अभिभावकों से संपर्क किया, बच्चों को स्कूल भेजने का आह्व‌ान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीईईओ ने अभिभावकों से संपर्क किया, बच्चों को स्कूल भेजने का आह्व‌ान

भास्कर न्यूज | गोविंदगढ़
सरकारी स्कूलाें में छात्रसंख्या बढा़ने व प्रवेशोत्सव को सफल बनाने को लेकर पीईईओ केपीसिंह ने ग्राम लोहरवाड़ा के ठोठवालों की ढाणी, सारणों की ढाणी, सीताराम यादव की ढाणी सहित कई ढािणयों में संपर्क किया। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य कैलाश यादव, सरदारमल आदि ने कहा कि निजी स्कूलों की बजाय बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढा़या जाए, इससे एक तरफ बच्चों को योग्य व प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षा देंगे। दूसरी तरफ निजी स्कूलों में होने वाले व्यय पर भी रोक लगेगी। कई ढाणीवासियों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढा़ने का वादा किया। इसके बाद पीईईओ ने पंचायत में जाकर सरपंच जगदीश प्रसाद यादव से भी छात्रसंख्या बढा़ने पर चर्चा की। सरपंच ने भी आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...