पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढोढसर पीएचसी बनेगी आदर्श पीएचसी

ढोढसर पीएचसी बनेगी आदर्श पीएचसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम ढोढसर में भामाशाह सेठ घीसालाल श्यामलाल कुमावत द्वारा करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए अस्पताल भवन में शनिवार को भामाशाह की आठवीं पुण्यतिथि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला, सांसद सुमेधानंद सरस्वती व विधायक रामलाल शर्मा ने फीता काटकर किया।

अस्पताल में तीन चिकित्सकों सहित स्टाफ ने कार्य भी शुरु कर दिया। विधायक रामलाल शर्मा व ग्रामीणों ने पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने की मांग पर चिकित्सा राज्य मंत्री ने सीएचसी के लिए फाइल चलाने व शीघ्र ही आदर्श पीएचसी बनाने आश्वासन दिया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने युवाओं के स्वास्थ्य पर बोलते हुए बस स्टैंड के पास एक व्यायाम शाला बनवाने के लिए बजट देने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने बगडिया रोड बनाने का वादा किया।

भामाशाह व प्रेरित करने वाले को किया याद : इस दौरान ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने भामाशाह की प|ी सुरजी देवी कुमावत व परिवार के सदस्यों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह से गद-गद परिवार के बेटे ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि गांव व आसपास के क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए अस्पताल बनाने के लिए पूर्व जिला उपप्रमुख नरेंद्र सिंह ने भामाशाह श्यामलाल कुमावत को प्रेरित किया और भवन बनवाया, लेकिन अस्पताल शुरु नहीं हो सका। इस दौरान प्रेरणा स्त्रोत नरेंद्र सिंह व भामाशाह दोनों का ही निधन हो गया। आज वे होते तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। भामाशाह द्वारा बनाए गए अस्पताल में अन्य सुविधाओं को लेकर गांव से भी काफी संख्या में दानदाता आगे आए।

विधायक व ग्रामीणों की मांग पर चिकित्सा राज्यमंत्री ने दिया आश्वासन
गोविंदगढ़. भामाशाह की प|ी को सम्मानित करते चिकित्सा मंत्री बंशीधर खंडेला, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रामलाल शर्मा व ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | गोविंदगढ़

ग्राम ढोढसर में भामाशाह सेठ घीसालाल श्यामलाल कुमावत द्वारा करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए अस्पताल भवन में शनिवार को भामाशाह की आठवीं पुण्यतिथि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला, सांसद सुमेधानंद सरस्वती व विधायक रामलाल शर्मा ने फीता काटकर किया।

अस्पताल में तीन चिकित्सकों सहित स्टाफ ने कार्य भी शुरु कर दिया। विधायक रामलाल शर्मा व ग्रामीणों ने पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने की मांग पर चिकित्सा राज्य मंत्री ने सीएचसी के लिए फाइल चलाने व शीघ्र ही आदर्श पीएचसी बनाने आश्वासन दिया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने युवाओं के स्वास्थ्य पर बोलते हुए बस स्टैंड के पास एक व्यायाम शाला बनवाने के लिए बजट देने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने बगडिया रोड बनाने का वादा किया।

भामाशाह व प्रेरित करने वाले को किया याद : इस दौरान ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने भामाशाह की प|ी सुरजी देवी कुमावत व परिवार के सदस्यों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह से गद-गद परिवार के बेटे ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि गांव व आसपास के क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए अस्पताल बनाने के लिए पूर्व जिला उपप्रमुख नरेंद्र सिंह ने भामाशाह श्यामलाल कुमावत को प्रेरित किया और भवन बनवाया, लेकिन अस्पताल शुरु नहीं हो सका। इस दौरान प्रेरणा स्त्रोत नरेंद्र सिंह व भामाशाह दोनों का ही निधन हो गया। आज वे होते तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। भामाशाह द्वारा बनाए गए अस्पताल में अन्य सुविधाओं को लेकर गांव से भी काफी संख्या में दानदाता आगे आए।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस मौके पर चौमू नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, सीएमएचओ नवरतन शर्मा, ब्लाॅक सीएमएच डाॅ. एसके चौपड़ा, भारतीय कुमावत समाज अध्यक्ष ताराचंद कुमावत, पीसीसी सदस्य मुकेश कुमावत, श्याम जन सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत, दुर्गा शर्मा, मालपुरी महाराज, पूर्व सरपंच शक्तिसिंह, भाजपा अध्यक्ष सरदार जाखड़, महामंत्री जितेंद्र सिंह, नाथूलाल कुमावत, सचिव सुरेंद्र सिंह चौपड़ा, सरपंच गणेशराम चौपड़ा, रामचंद्र रोलानिया, गोपाल डेनवाल, पेंशनर मोर्चा अध्यक्ष जगदीश यादव, सीताराम देवंदा, भंवर देवंदा, सीताराम रोलानिया, शंकर यादव, सीताराम यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...