श्री योगेश मोटर्स पर एसीई ट्रैक्टर्स की बताई खूबियां
कस्बे के श्री योगेश मोटर्स पर एसीई ट्रैक्टर्स की खूबियां बताते हुए डीलर अभिषेक अशोक शाह ने कहा कि ट्रैक्टर के दमदार होने के साथ ही यह काफी माइलेज वाला ट्रैक्टर है।
ऐसे में ग्राहक काे इसका पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए कंपनी के एक्सपर्ट की टीम सदैव उनकी सेवा में जुटी रहती है। इस अवसर पर जालसू क्षेत्र के गुढा़सुर्जन गांव निवासी गोपाल घोघड़ व धाना का बास निवासी गणपत यादव को ट्रैक्टर की डिलीवरी की गई।
इस मौके पर रामलाल धगड़ा, रामेश्वर वर्मा, सुवालाल यादव मैंनेजर, मुकेश कटारिया, गुमान सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।