पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंगोद तेजाजी के पास 11 केवी की लाइन टूटी, धमाके से चिंगारियां

सिंगोद तेजाजी के पास 11 केवी की लाइन टूटी, धमाके से चिंगारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम सिंगोद के तेजाजी मंदिर के पास साेमवार शाम करीब 6:30 बजे 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से 5 जगहों पर धमाके हुए। अचानक हुए धमाकों की आवाज सुनकर व चारों ओर फैली चिंगारियों के कारण एकबारगी लोग सहम गए। ग्रामीणों को लगा कि कोई बड़ी जनहानि हो गई।

तेजाजी मंदिर के पास ही शाम को युवक क्रिकेट खेलते है और लघु सब्जी मंडी भी लगती है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान अपना उत्पाद बेचने के लिए आते है। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता रमेश गुलिया पहुंचे और लोगों की समस्या सुनकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि बिजली लाइन का तार एक खेत की तार बाउंड्री पर गिरा और उसमें करंट फैल गया। यह तो अच्छा रहा कि करंट के चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। बिजली निगम की लापरवाही पर कजोड़ चौपड़ा, महावीर बिजारणिया, मूलचंद बिजारणिया, सागरमल, धूड़ाराम कुमावत, लालचंद पूछला, जुगलसिंह, बाबूलाल चौपड़ा आदि ने विरोध जताया। बाद में मौके पर ही जेसीबी बुलाकर ग्रामीणों ने दो पेड़ों को हटवाया जिससे आगे दुर्घटना नहीं हो सके।

गोविंदगढ. ग्राम सिंगोद में 11 केवी की बिजली की टूटी लाइन व मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...