गोविंदगढ. पीपली स्टैंड पर पाइप उखाड़ते समय मशीन में लगी आग से हुआ नुकसान।
बोरिंग का पाइप निकालते समय मशीन में लगी आग
गोविंदगढ़|पीपली स्टैंड के पास एक खेत में लगे बोरिंग के पुराने पाइपों को निकालते समय अचानक पाइप उखाड़ने वाली बाेरिंग मशीन में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एएफओ सुरेश यादव ने बताया कि पवन कुमार मोहनलाल के खेत पर रामलाल मशीन से शनिवार सवेरे करीब 6 बजे बोरिंग से पाइप उखाड़ कर निकाले जा रहे थे। इस दौरान अचानक अज्ञात कारणों से मशीन में आग लग गई। जिससे मशीन के टायर जल गए तथा इंजन व अन्य हिस्सों में भी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया।
सूने मकान में चोरी
किशनगढ़-रेनवाल|शहर में चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी के गहनों सहित कीमती सामान उड़ा लिया। घर का मालिक अपनी प|ी को बीएड का लेशन करवाने जयपुर लेकर गया हुआ था। वापस घर लौटने के बाद ही चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर अलमारी व बक्से में रखे सोने का हार, कानों के टॉप्स, हाथ का कड़ा, अंगूठी, चांदी की पायजेब, गिलास, सिक्के, महंगी 30 साड़ियां, कपड़े आदि ले गए।