गोविंदगढ़। कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पूर्व ही भाजपा के येद्धिरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की जीत बताते हुए कस्बे के मुख्य चौपड़ में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। जिला कार्यकारिणी सदस्य गोगराज देवंदा ने कहा कि भाजपा भ्रम का माहौल बनाती है और उसका फायदा उठाती है, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस की एकजुटता, न्यायालय के सच्चे न्याय की जीत हुई है। अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा व वरिष्ठ नेता बाबूलाल सिंगोदिया ने कहा कि पहले पंजाब, फिर गुजरात और अब कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। आने वाले समय में राजस्थान व मध्यप्रदेश भी कांग्रेस जीतेगी। सुभाष धीजपुरिया, वार्डपंच विजय पुजारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाथूलाल यादव, बाबूलाल यादव, घनश्याम पुजारी, हनीफ लुहार, नाथू तेली, राजू धोबी, महेश पुजारी, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे।
गोविंदगढ़. कस्बे के चौपड़ में कर्नाटक में भाजपा द्वारा सीएम पद छोड़ने पर खुशी जताकर पटाखे फोड़ते कांग्रेसी।