पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेशी कंपनियां यहां आई तो मजदूरों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं रहेगा: मनीष

विदेशी कंपनियां यहां आई तो मजदूरों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं रहेगा: मनीष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल इंडिया में कार्यरत मजदूर 16 अप्रैल को पूर्ण रूप से हड़ताल करेंगे। देश की सरकार अब कॉमर्शियल माइनिंग के तहत कोयला खनन करने की तैयारी कर ली है। जिसका विरोध कोयला मजदूर एक जुट होकर करेगे। उक्त बातें जमसं कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने शुक्रवार को कतरास मोड़ स्थित जमसं कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंनें कहा कि कोयला उद्योग के सभी श्रमिक संगठन एचएमएस, सीटू, बीएमएस, एटक हड़ताल की घोषणा की है। कोयला मंत्री से कॉमर्शियल माइनिग को वापस लेने को लेकर वार्ता हुई थी। जो विफल हो गया। कोल इंडिया में एचएमएस सबसे बड़ी यूनियन है। जबकि बीसीसीएल में जमसं बड़ी यूनियन है। जिसके तहत जमसं की जिम्मेवारी बनती है। कि कोयला उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के हित में काम करें। जमसं कुंती गुट के कार्यकर्ता खदान के आपातकालीन सेवा भी बंद रखेंगे। इसके अलावे आउटसोर्सिंग, वाशरी को पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। कहा कि कॉमर्शियल माइनिग लागू हुई तो देश नही विदेश के बड़ी-बड़ी कंपनियां ग्लोबल टेंडर में भाग लेगी। कोयला मजदूरों का फिर से शोषण होगा। रियोटेनटो जैसी विदेशी कंपनियां कोयला उद्योगों में अपना पैर पसार देगी। अगर ऐसी कंपनियां यहां काम करना शुरू कर देगी। तो मजदूरों की समस्या कोई नहीं सुनेगा।

जमसं कार्यालय में जमसं कुंती गुट पदाधिकारियों के साथ बैठक करते संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम।

कोयला उद्योग का निजीकरण करने को आमादा
चासनालासुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान स्तिथ बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में कॉमर्शियल कोल माइनिंग के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 16 अप्रैल को कोयला उद्योग में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा की सरकार कोयला उद्योग में कॉमर्शियल माइनिंग कर कोयला उद्योग को निजीकरण पर आमदा हैं। बैठक में 14 अप्रैल को का. शहीद गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस के अवसर पर देवली, गोविंदपुर में भाग लेने की अपील की। बैठक में निताई महतो, राम बालक सिंह, राम बिनय सिंह, संतोष रवानी, महादेव महतो, संजय मंडल, नागेंद्र सिंह, मनबोध महतो, प्रेम तिवारी, महेश यादव, संजय सूपकार, अंतोष रॉय आदि थे।

सभी एरिया में जमसं के पदाधिकारी रहेंगे सक्रिय
पत्रकार वार्ता से पूर्व जमसं कुंती गुट के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। जिसमें सभी एरिया के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर जेएन सिंह धर्मपुरी, केडी पाण्डेय, वाईपी सिन्हा, गोपाल मिश्रा, अरविंद सिंह, अनिल नोनिया, रूद्र प्रताप सिंह, रतिलाल निषाद, अब्दुल करीम अंसारी, नंद किशोर सिंह, छोटू सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

डीबी स्टार. अलकडीहा

कोल इंडिया में कार्यरत मजदूर 16 अप्रैल को पूर्ण रूप से हड़ताल करेंगे। देश की सरकार अब कॉमर्शियल माइनिंग के तहत कोयला खनन करने की तैयारी कर ली है। जिसका विरोध कोयला मजदूर एक जुट होकर करेगे। उक्त बातें जमसं कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने शुक्रवार को कतरास मोड़ स्थित जमसं कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंनें कहा कि कोयला उद्योग के सभी श्रमिक संगठन एचएमएस, सीटू, बीएमएस, एटक हड़ताल की घोषणा की है। कोयला मंत्री से कॉमर्शियल माइनिग को वापस लेने को लेकर वार्ता हुई थी। जो विफल हो गया। कोल इंडिया में एचएमएस सबसे बड़ी यूनियन है। जबकि बीसीसीएल में जमसं बड़ी यूनियन है। जिसके तहत जमसं की जिम्मेवारी बनती है। कि कोयला उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के हित में काम करें। जमसं कुंती गुट के कार्यकर्ता खदान के आपातकालीन सेवा भी बंद रखेंगे। इसके अलावे आउटसोर्सिंग, वाशरी को पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। कहा कि कॉमर्शियल माइनिग लागू हुई तो देश नही विदेश के बड़ी-बड़ी कंपनियां ग्लोबल टेंडर में भाग लेगी। कोयला मजदूरों का फिर से शोषण होगा। रियोटेनटो जैसी विदेशी कंपनियां कोयला उद्योगों में अपना पैर पसार देगी। अगर ऐसी कंपनियां यहां काम करना शुरू कर देगी। तो मजदूरों की समस्या कोई नहीं सुनेगा।

खबरें और भी हैं...