पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षिकाएं भी घेरेंगी मुख्यमंत्री आवास

शिक्षिकाएं भी घेरेंगी मुख्यमंत्री आवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा महिला इकाई की बैठक सोमवार को बीआरसी परिसर में अभिलाषा झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोविंदपुर महिला मोर्चा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। राज्यव्यापी कार्यक्रम पदयात्रा में 22 अप्रैल को रामगढ़ पहुंचने का निर्णय लिया गया। 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री का आवास घेराव को सफल करने के लिए सभी शिक्षिकाओं को अधिक संख्या में शामिल होने के लिए मंगलवार से संकुलवार महिला पारा शिक्षिकाओं द्वारा सघन दौरा करने का निर्णय लिया गया। गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन दे एवं सुशील पांडेय ने कहा कि आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। बैठक में रंजीत मंडल, अमिता रजक, सुनीता देवी, उषा देवी, किरण देवी, रबिया खातून आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...