पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोविंदपुर के सहराज में प्राकृतिक चिकित्सा व कौशल विकास केंद्र का उद्‌घाटन 22 को

गोविंदपुर के सहराज में प्राकृतिक चिकित्सा व कौशल विकास केंद्र का उद्‌घाटन 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतना महाविद्यालय सहराज के हरदेव राम स्मृति आवासीय परिसर में प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र एवं कौशल विकास केन्द्र का उद्‌घाटन संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज 22 अप्रैल को करेंगे। कार्यक्रम में केएन गोविंदाचार्य एवं वसव राज पाटिल भी मौजूद रहेंगे। 15 मई से चिकित्सा सेवा शुरू कर दी जाएगी। यहां बाद में आयुर्वेद चिकित्सा केन्द्र भी खोला जाएगा। इसी परिसर में गोविंदपुर के समाजसेवी शंभूनाथ अग्रवाला द्वारा 100 बेड का हरदेव राम स्मृति छात्रावास का निर्माण छह हजार वर्गफीट में किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को सृजन शोध संस्थान के संस्थापक शैलेन्द्र एवं महेन्द्र अग्रवाल तथा आजीवन अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सचिव गोपी कटेसरिया एवं कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि पंचकर्मा में इलाज के लिए आनेवाले लोगों को ठहरने के लिए जीवन शैली नामक छह कुटिया बनाया गया है। इसमें 100 लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। परिसर में ग्रामीण युवक-युवतियों को स्वावलंबी होने के लिए कौशल विकास केन्द्र हुनर खोला गया है। यहां 30 सिलाई मशीन, 30 कंम्पयूटर एवं एक प्रिंटिंग प्रेस स्थापित किया गया है। यहां पर आराधना केन्द्र की भी स्थापना की गई है। यहां योग व ध्यान की सारी सुविधाएं है। निरंजन अग्रवाल द्वारा प्रेरणा स्थल मानव मंदिर का निर्माण किया गया है। इसमें स्वामी विवेकानंद, सिद्धो -कान्हू एवं जमीनदाता लक्खीकांत हेंब्रम की प्रतिमा लगाई जाएगी। मौके पर किरट चौहान, बलराम अग्रवाल, बाबू भगत, रमेश रूज, तुरसा बेसरा, प्रसुन्न हेंब्रम, बिलियम हांसदा, पदो मरांडी, विश्वनाथ हांसदा, सुबोधन मुर्मू, हेनोलाल हेंब्रम, अनिल मुर्मू आदि मौजूद थे।

भास्कर न्यूज|गोविंदपुर

खबरें और भी हैं...