मासस नेता का निधन, शोक प्रकट
गोविंदपुर|पूर्वी गोविंदपुर के दुमदुमी गांव निवासी मासस नेता शमरुद्दीन अंसारी का निधन मंगलवार को हो गया। वे 60 वर्ष थे। पिछले 40 वर्षों से मासस में सक्रिय थे। उनके निधन की खबर सुनकर मासस के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो, जिप सदस्य दिल मोहम्मद एवं साहिष्ता परवीन, बबलू महतो, मुखिया जमीला बीबी एवं बबलू मंडल, नासिर अंसारी, मंटू पटवार आदि पहुंचे एवं शोक प्रकट किया। उनकी मिट्टी मंजिल बुधवार को होगी।