गोविंदपुर में मारवाड़ी महिला समिति।
डीबी स्टार. गोविंदपुर
मारवाड़ी महिला समिति की गोविंदपुर शाखा ने स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी में शौचालय एवं स्नानाघर का निर्माण कराया है। गुरुवार को समिति सदस्यों ने इसका समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। मौके पर समिति ने विद्यालय को वाटर कुलर दान दिया। समिति अध्यक्ष ईशा अग्रवाल एवं सचिव सीमा सरिया ने कहा कि वनवासियों की शिक्षा में इस विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। समिति आगे भी विद्यालय का सहयोग करेगी। उन्होंने कम खर्च में आवासीय शिक्षा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष रेणु दुदानी, पदमा बुबना, सरोज सरिया, उर्मिला अग्रवाल, अंजू सरिया, मंजू तायल, प्रेमा अग्रवाल, मीना बंसल, बिमला बंसल, सरिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल आदि मौजूद थीं।