पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक माह का संकीर्तन शुरू हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्येष्ठ अधिकमास के उपलक्ष्य में हरिलाजोड़ी शंकर मंदिर रंगडीह में माहव्यापी अखंड संकीर्तन विधि-विधान के साथ शुरू हुआ।

हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया है। पूरे मलमास यह कीर्तन दिन-रात लगातार चलेगा।

इस दौरान प्रतिदिन भंडारे भी लग रहा है। इसकी पूर्णाहुति 14 जून को होगी। मंदिर संचालक एवं कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण पुरी एवं सह संयोजक शिवशंकर गोस्वामी ने बताया कि अखंड संकीर्तन में रंगडीह, खिलकनाली, कांड्रा, आसनबनी, तिलाबनी, गोविंदपुर, उपर बाजार, रतनपुर, कालाडीह आदि गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। मुंगेर से आई दिलीप पांडेय की कीर्तन मंडली आकर्षण का केंद्र है।

संस्कार मठ में एक माह तक चलते वाले अखंड हरिकीर्तन।

खबरें और भी हैं...