पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलानपुर रेलवे साइडिंग का जायजा लेने पहुंची टीम का विरोध

सलानपुर रेलवे साइडिंग का जायजा लेने पहुंची टीम का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास बंद पड़े सलानपुर रेलवे साइडिंग का जायजा लेने पहुंची रेलवे व बीसीसील की संयुक्त टीम को गुरुवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। रेल दो या जेल दो आंदोलन के नेतृत्वकर्ता विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए टीम को वापस लौटना पड़ा। इधर टीम के आने और उधर पास के सेलेक्टेड गोविंदपुर मुहल्ले के आवासों को चिह्नित किए जाने से मोहल्लावासी आग बबूला हैं। टीम के वापस जाने के बाद मोहल्ला वािसयों ने पार्षद विनोद गोस्वामी की उपस्थिति में बैठक कर आंदोलन की रणनीित बनाई। पार्षद विनोद गोस्वामी ने कहा कि टीम की मिटटी भराई कराना हो या साईडिंग बनाने का किसी अन्य प्रकार का कार्य करना हो। इसके लिए पहले आंदोलनकारियों से बात करनी होगी। कहा कि यहां के लोग विगत ग्यारह माह से ट्रेन परिचालन की मांग पर धरना पर बैठे हैं। ट्रेन परिचालन से पूर्व किसी सूरत में मालगाड़ी गुजरने नही देंगे। बैठक में सेलेक्टेड गोविंदपुर के दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

खबरें और भी हैं...