पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री ने सिंदरी को दिया तोहफा: इंद्रजीत

प्रधानमंत्री ने सिंदरी को दिया तोहफा: इंद्रजीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभा को संबोधित करते 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष।

भास्कर न्यूज|गोविंदपुर

बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने शनिवार को कुरची एवं महुबनी गांवों में सभा की। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक-से-अधिक संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों एवं आम जनता से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंदरी को बड़ा तोहफा दिया है। सिंदरीवासियों का दायित्व है कि प्रधानमंत्री का स्वागत करें। मौके पर बीस सूत्री के जिला सदस्य बलराम साव, बमबम साव, कुमार महतो, संजय मंडल, महादेव महतो, राजकिशोर महतो, मोहन सेन, अंबिका महतो, चंडी महतो, दीपक दास, उपेन दास, ललन दास आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...