पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी संचार के राष्ट्रीय जनक थे: ददई दुबे

राजीव गांधी संचार के राष्ट्रीय जनक थे: ददई दुबे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. झरिया/जोरापोखर/अलकडीहा

झरिया कोयलांचल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क स्थास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कोलकाता के चिकित्सक ने 424 रोगियों की जांच की। यहां पर मुख्य अतिथि मयूर शेखर झा, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह और अभिषेक सिंह उपस्थित थे। मौके पर शमशेर आलम,अभिजीत राज, ललन चौबे, संजय वर्मा, मुख्तार खान, अशोक वर्णवाल आदि थे। वहीं राजीव गांधी स्मारक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डिगवाडीह नंबर 12 में पुण्यतिथि समारोह आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य तिथि पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल पांडेय द्वारा राजीव गांधी पर लिखी गई पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार साल के कार्यालय में देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार के राष्ट्रीय जनक थे। कम्प्यूटर को लाकर उन्होंने देश में बेरोजगारी दूर करने का काम किया था।

आंतकवााद विरोधी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते ददई दूबे।

देश के विकास में गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा : रणविजय

डीबी स्टार. सिजुआ

सिजुआ स्थित बिहार जनता खान मजदूर संघ के प्रधान कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। संघ के महामंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने कहा कि देश के विकास में गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता। गांधी देश के युवाओं के आईकॉन थे। कहा कि एकबार फिर समय आ गया राहुल गांधी के पदचिह्नों पर चलकर देश को मुकाम तक पहुंचाने का। मौके पर भोला राम, अनिल सिंह, मो अरमान, गौतम नोनियां, मंटू महतो, जलेश्वर सिंह, शकील अहमद, राम प्रवेश झा, नितीन यादव, सन्नी सिंह, राजीव रंजन, सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश भुइयां आदि थे।

पुण्यतिथि पर याद गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

चिरकुंडा|चिरकुंडा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर कांग्रेसियों ने गांधी जी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष गैरुल हसन ने की। कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र झा मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के विकास पुरुष थे। आज संचार क्रांति के लहर में भारत गोता लगा रहा है। यह गांधी की बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में मुरली तुरी, नागेंद्र कुमार सिंह, शशिभूषण तिवारी, उत्तम शर्मा, परमानंद सिंह, निशिकांत मिश्र, मंतोष यादव, गोविंद वल्लभ, शंकर आदि थे।

पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते कांग्रेसजन।

सिजुआ में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते रणविजय सिंह।

राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

गोविंदपुर. प्रखंड के कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को डाकबंगला में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेसिंयों ने कहा कि राजीव गांधी देश के सफल प्रधानमंत्री थे। भारत में संचार क्रांति उन्हीं की देन है। इस अवसर पर आशिष मांझी, अनिल साव, मोइन अंसारी, कृटि भूषण रुज, बिमल दे, शाहिल अंसारी, अकबर राजा, निर्मल महतो, अरुण सिंह चौधरी, तपन मंडल, रहमत अंसारी, हानिफ अंसारी, इब्राहिम अंसारी, अब्दुल रहमान, टिंकू अंसारी आदि थे।

राजीव ने ही किए थे डिजिटल इंडिया की शुरुआत: बबलू

डीबी स्टार. थापरनगर

निरसा प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निरसा प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास के आवासीय कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही भारत के विकास के लिए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया। मौके पर निरसा प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास ने कहा कि 90 के दशक में ही में राजीव गांधी ने डिजिटल इंडिया की शुरुआत करने का प्रयास किया था। उन्हीं का प्रयास था कि आज हमारे देश के विभिन्न संस्थानों का कंप्यूटरीकरण हो सका है। राजीव गांधी की कंप्यूटरीकरण को देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल इंडिया का नाम देकर वाहवाही लूट रहे हैं। राजीव गांधी की पुन्यतिथि के दिन हमें संकल्पित होकर हमें भारत के विकास के राजीव के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा। मौके पर दुर्गादास, मो. आमिरुल्लाह, सन्नी सिंह, प्रभु नोनिया, नैना खान, मकरुद्दीन अंसारी, अर्जुन भुईया, डीएन यादव, रुबी खातून, आशा देवी, मनोज सिंह, सुदाम भंडारी, नासरीन खान आदि मौजूद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्यतिथि मनाते निरसा प्रखंड कांग्रेसी।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

कतरास. शहर के प्रियदर्शनी पथ स्थित पूर्व विधायक ओपी लाल के आवासीय कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांवी की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक ओपी लाल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। मौके पर रणधीर ठाकुर, अजबलाल शर्मा, सुरेश दसौंधी, अशोक सिंह, शौकत खान, दिनेश जेठवा, रामबचन पासवान, सुरेंद्र कुमार, अरशद इकबाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...