जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी , बांटी मिठाई
जीत की खुशी में विजयी जुलूस निकालते भाजपाई।
भास्कर न्यूज|गोविंदपुर
कर्नाटक विधान सभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में गोविंदपुर के भाजपाइयों ने सुभाष चौक पर फटाखा फोड़ एवं मिठाई बांट कर खुशी मनाई। गोविंदपुर पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष अमरदीप सिंह एवं पश्चिमी अध्यक्ष रतिरंजन गिरि के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशवाजी की एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं अमीत शाह के कुशल नेतृत्व में 2019 को भी भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। आज भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किशन महाराज, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अमृत दास, बीस सूत्री सदस्य बलराम साव, राजेश दास, दिनेश मंडल, कल्लू सेन, तपन मंडल, जग्गू साव, विश्वनाथ मंडल आदि थे।