पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीटी रोड पर कंटेनर पलटा, लगी आग

जीटी रोड पर कंटेनर पलटा, लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर | बरवाअड्डा जीटी रोड पर कालाडीह मोड़ के समीप शनिवार रात कंटेनर पलट गया। इसके साथ ही इसमें आग लग गई। कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। इसके केबिन पर चालक फंसा हुआ था। घटना की सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं एसएन तिवारी मौके पर पहुंचे। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कंटेनर के केबिन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग का दमकल पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कंटेनर का अधिकांश हिस्सा जल गया। कंटेनर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था।

खबरें और भी हैं...