पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नूतनडीह निवासी महिला की जीटी रोड पर हादसे में मौत, बेटी को परीक्षा दिलाने जा रही थी

नूतनडीह निवासी महिला की जीटी रोड पर हादसे में मौत, बेटी को परीक्षा दिलाने जा रही थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर | गोविंदपुर-निरसा जीटी रोड पर देवली के समीप बुधवार को एक अज्ञात गैस टैंकर व स्कूटी संख्या जेएच 10एक्यू 7324 में जोरदार टक्कर हुई जिसमें स्कूटी पर सवार उषा रानी गोप नामक महिला की जान चली गई। मृतका सरायढेला नुतनडीह निवासी थी। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। वे बेटी बुलबुल गोप को परीक्षा दिलाने केके पॉलिटेक्निक कॅालेज नेरो ले जा रही थी। उनके पति श्यामल कुमार गोप स्कूटी चला रहे थे। गलती से वे केके पोलिटेक्निक नेरो की जगह वे देवली चले गये। इसके बाद वापस घूमने के दौरान स्टेट बैंक देवली के समीप एक अज्ञात टैंकर ने उन्हें धक्का मार दिया। स्कूटी के पीछे बैठी उषा वहीं दम तोड़ दिया। खबर पाकर थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं सअनि राजू मांझी एवं जेएम लकड़ा मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

खबरें और भी हैं...