गोविंदपुर|मोरंगा पंचायत के घोड़ामुर्गा निवासी दुगाय मंडल की बैल चोरी के आरोप में गोविंदपुर पुलिस ने कालूबथान फतेहपुर निवासी अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया। उसके खिलाफ और कई गाय-बैल चोरी का आरोप है। सअनि सुदेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस ने फतेहपुर गांव में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।