मैथन|मैथन एनएच टू स्थित टोल प्लाजा के समीप बीते रविवार की रात वाहनों की जांच के क्रम में तीन कोयला लदे हाइवा को जब्त किया गया। इस संबंध में मैथन थाना प्रभारी पीडी मेहरा ने बताया कि रविवार की देर रात वाहनों की जांच के क्रम के कोयला लदे तीन हाइवा प. बंगाल से झारखंड की ओर आ रहा था। उसने अवैध कोयला लोड होने की आशंका को देखते हुए पकड़ा है। पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी तीनों हाइवा में दुर्गापुर की बालाजी कंपनी नामक जगह से कोयला लोड किया था, जिसे गोविंदपुर के इंडस्ट्री हार्ड कोक में कोयला को खाली किया जाना था। पुलिस सभी कोयला लोड हाइवा के पेपर की जांच कर रही है। इसके बाद ही बता चल पाएगा कि कोयला अवैध है या नहीं।