पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जीवन के अधिकारी से लूटी गई बाइक मिली

उज्जीवन के अधिकारी से लूटी गई बाइक मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर|गोविंदपुर थाना अंतर्गत मटियाला पंचायत स्थित मोहनपुर जोड़िय़ा के समीप बुधवार को उज्जीवन स्माल फाइनेंस के ग्राहक संपर्क अधिकारी सुरेश प्रसाद रजक से पलसर सवार तीन अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखाकर 1 लाख 56 हजार 565 रुपये, हीरो ग्लैमर बाइक, मोबाइल तथा हेंडल डिवाइस मशीन आदि लूट लिए। घटना के दो घंटे बाद लूटी गयी मोटरसाइकिल रजक के घर के समीप लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया। इस कारण पुलिस इस वारदात को संदिग्ध मान रही है।

बताया जाता है कि सुरेश प्रसाद रजक एवं चंदन कुमार मोटरसाइकिल संख्या एच10बीसी /1625 पर सवार होकर मोहनपुर से खाता धारकों से राशि वसूल कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सुनसान स्थान एवं हो रही जोरदार बारिश का लाभ उठाते हुए पलसर पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर दोनों को रोका। इसके बाद रिवाल्वर सटाकर दोनों को भयभीत कर दिया। दोनों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद रुपये से भरा बैग, मोबाइल फोन एवं बाइक लूट कर भाग निकले।

जोरदार बारिश के कारण हो हल्ला होने पर भी लोग बचाव में नहीं आ पाये।

खबरें और भी हैं...