गोविंदपुर|हार्ड कोक व्यवसायी सुनील अग्रवाल उर्फ पुन्नू अग्रवाल हुए हमले के मामले में आरोपी मजीद अंसारी उर्फ बीकू गायडहरा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार दोपहर को आरोपी एवं तीन अन्य लोगों ने व्यवसायी के साथ टुंडी रोड में मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।