पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर ने ली बालक की जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर|गोविंदपुर थाना अंतर्गत टुंडी रोड में बरियो स्कूल के समीप एक टेक्टर से कुचलकर समीर अंसारी नामक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। वह बरियो निवासी रहिमुद्वीन अंसारी का पुत्र था। वह साइकिल से घर जा रहा था इस बीच ईंट लदी जेएच10एटी/4463 नं की टेक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकर उप मुखिया अंजर आलम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और घायल बालक को पीएमसीएच भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोविंदपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। ट्रैक्टर उसी गांव की है।

खबरें और भी हैं...