गोविन्दपुर|मटियाला पंचायत के माचामहुल गांव में एक 19 वर्षीय युवती के साथ उसी गांव के कंचन मंडल ने मंगलवार रात दुराचार किया। युवती घटना के समय घर के पीछे शौच के लिए गयी हुई थी। गोविंदपुर थाना में भादवि की धारा 376 एवं अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।