मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन का मोमबत्ती जुलूस
गोविंदपुर|कठुआ एवं उन्नाव कांड के खिलाफ मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन ने बुधवार को गोविंदपुर बाजार में मोमबत्ती जुलूस निकाला। जुलूस फकीर डीह से शुरू होकर लाल बाजार गोविंदपुर तक पहुंचा। सुभाष चौक में नुक्कड़ सभा हुई। सभा को सभा को मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन के अध्यक्ष सोमनाथ चक्रवर्ती, धीरज शर्मा, हसन अंसारी, आसिफ अंसारी, अफरोज अंसारी, सौरभ सिंह, सैफ अंसारी, मुजाहिद अंसारी, आदि ने संबोधित किया।