ग्राम स्वरोजगार अभियान को सफल बनाने का संकल्प
गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक बीडीओ व अन्य।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
भास्कर न्यूज|गोविंदपुर
प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ संजीव कुमार ने सभी पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर 14 अप्रैल से 5 मई तक होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड के छोटा पिछड़ी एवं खिलकनाली गांव में स्वराज अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत बाबा साहेब अांबेडकर जयंती के साथ होगी। 24 अप्रैल को पंचायती राज मनाया जाएगा। बीडीओ कुमार ने सभी पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने तथा लंबित इंदिरा आवासों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। शौचालय निर्माण में भी गति लाने की हिदायत दी। पंचायतवार विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अपना लक्ष्य पूर्ण करें। बैठक में बीएएचओ डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, जेएसएस मुरलीधर राम सेठ, बीपीओ राजीव कुमार, गौरी शंकर चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।