गोविंदपुर|भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में डुमरिया टांड़ में रविवार को बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हर तबके लोगों की उपस्थिति आवश्यक है। बैठक में ओम प्रकाश बजाज, शिव प्रसाद पांडेय, दिनेश मंडल, सुशील निषाद, मथन महतो आदि थे।