बिजली कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार राम ने शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय गोविंदपुर में एक सादे समारोह में विद्युताघात से प्रभावित दो लोगों को मुआवजा प्रदान किया। टुंडी के कोटालडीह महाराजगंज निवासी आवेदीन अंसारी के पुत्र रिजवान अंसारी की मौत विद्युताघात से हो गई थी। मृतक के पिता आवेदीन अंसारी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं दंडाटांड़ मनियाडीह निवासी भादो सोरेन बिजली करंट लगने से दोनों हाथ गवां चुके हैं। श्रीराम ने उन्हें 75 हजार रुपए का मुआवजा भुगतान किया। इस अवसर पर प्रधान सहायक धीरेंद्र नाथ गोरांई, कृष्णा कुमार, पलकधारी, राजीव प्रसाद, रेखा देवी आदि मौजूद थे। झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने दोनों परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए कार्यपालक अभियंता के प्रति आभार जताया है।