कस्बे से पीपलकी जाने मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से कुएं की बाड़़ में आग लग गई। इस पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। हैड कांस्टेबल नरपतसिंह ने बताया कि गोयली-पीपलकी मार्ग पर स्थित गोयली निवासी मांगीलाल रावल के कुएं की बाड़़ में दोपहर को बाड के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो जाने से बाड में आग लग गई। आग को देखकर आस-पास रहने वाले लोगों ने अपने घरों से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया। इसके बाद सिरोही पुलिस थाने में सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। पूर्व सरपंच मीरा देवी रावल ने बताया कि डिस्कॉम की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर से पिछले एक वर्ष में यहां चार बार आग लगने की घटना हो चुकी है।
इस संबंध में डिस्कॉम को ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए तीन से चार बार ज्ञापन दिया है, लेकिन इस नहीं हटाया जा रहा है। इस मौके गोयली पटवारी लालाराम मेघवाल भी मौजूद थे।
गोयली. ट्रांसफार्मर से हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।