पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोयली में प्याऊ का हुआ उद्घाटन

गोयली में प्याऊ का हुआ उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोयली | कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार को भामाशाह की ओर से बनवाए गए प्याऊ का समाज सेवी व अध्यक्ष ग्राम विकास समिति हनुवंत सिंह सोलंकी के आतिथ्य में उद्घाटन किया गया। प्याऊ का निर्माण भामाशाह हंसाराम पुत्र सांकलाजी माली की ओर से किया गया। आयोजनकर्ता ललित कुमार माली ने बताया कि बस स्टैंड पर भामाशाह हंसाराम की ओर से निर्मित ठंडे जल के प्याऊ का शनिवार को उद्घाटन हुआ। समारोह में सरपंच रतनसिंह सोलंकी, रोजगार सहायक कांतिलाल माली, वार्ड पंच सीता देवी माली, भंवरलाल रावल, सुरेश लोहार, डायालाल जे माली, मगन सैन व शंकर लाल माली समेत ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...