गोयली | कस्बे के भामाशाहों ने आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रविवार को स्कूल की पुरानी दीवारों को पुन: नए सिरे से नया करने का कार्य शुरू करवाया। सरकारी स्कूल में एक लाख खर्च करने वाले भामाशाह को शिक्षा विभूषण सम्मान व 51 हजार खर्च करने पर शिक्षा भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके समाजसेवी एवं ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष हनुवंत सिंह सोलंकी, ललित माली, ईश्वर सिंह देवड़ा, रोजगार सहायक कांतिलाल माली, प्रधानाचार्य आनंद राज आर्य, शिक्षक रमेश गोमतीवाल, मनीषा देवल, श्यामलाल सुथार, प्रमोद चौहान व हितेष पुरोहित समेत ग्रामीण मौजूद थे।