पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन रसीद काटने का किया विरोध

प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन रसीद काटने का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| मंगलाहाट स्थित मानकी मुंडा संघ भवन में शुक्रवार को कोल्हान पोडाहाट केंद्रीय समिति संघ अध्यक्ष जुगल किशोर पाठ पिंगुवा की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इस बैठक में मानकी मुंडाओं ने वर्तमान सरकार द्वारा ऑनलाईन लगान रसीद काटने के आदेश का विरोध किया। मानकी मुंडाओं ने कहा कि सिर्फ टैबलेट दिया गया है लेकिन इसके साथ में लगने वाला सामग्री जैसे प्रिंटर मशीन, डोंगल, यूजर आइडी व अन्य सुविधाएं नहीं मिली है। इस कारण सभी अंचलों के प्रज्ञा केन्द्रों में ऑनलाइन रसीद काटा जा रहा है जिसका मानकी मुंडा संघ ने विरोध किया। बैठक में कहा गया कि आदिवासी विकास समिति का गठन से पहले ग्रामीण मुंडा या मानकी को जिला द्वारा लिखित सूचना दिया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...