मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोको पायलट ने ट्रेन से कूदकर पकड़ा
बड़बिल-टाटा पैसेंजर से परिवार के साथ टाटा आ रहे लोको ड्राइवर की समझदारी से छिनतई गिरोह का एक सदस्य पुलिस की पकड़ में आ गया। घटना शुक्रवार की है। डांगुवापोसी के लोको पायलट संतोष कुमार मार्केटिंग करने के लिए टाटा आ रहे थे।
ट्रेन जुगसलाई पिगमेंट गेट के सामने ब्रिज के पास रुकी थी। स्टेशन नजदीक होने के कारण संतोष गेट पर खड़े थे और अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त थे। ट्रेन खुलते ही जुगसलाई का एक नाबालिग संतोष के हाथ से मोबाइल छीन कर नीचे कूद गया। संतोष भी उसके पीछे ट्रेन से कूद गए और दौड़कर पकड़ लिया। फिर जुगसलाई घोड़ा चौक के पास खड़ी सिटी पेट्रोलिंग टीम के हवाले कर दिया। पुलिस नाबालिग को जुगसलाई थाने ले आई। पूछताछ में पता चला- जुगसलाई न्यू पटनहिया कॉलोनी का रहने वाला नाबालिग छिनतई और चोर गिरोह से जुड़ा है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। 2 मार्च 2017 को बिष्टुपुर में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में भी वह पकड़ा गया था। नाबालिग संतोष के हाथ से मोबाइल छीन कर नीचे कूद गया। संतोष भी उसके पीछे ट्रेन से कूद गए और दौड़कर पकड़ लिया। फिर जुगसलाई घोड़ा चौक के पास खड़ी सिटी पेट्रोलिंग टीम के हवाले कर दिया। पुलिस नाबालिग को जुगसलाई थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि जुगसलाई न्यू पटनहिया कॉलोनी का रहने वाला नाबालिग छिनतई और चोर गिरोह से जुड़ा है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। 2 मार्च 2017 को बिष्टुपुर में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में भी पकड़ा गया था।