शहर में आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
चक्रधरपुर| देशभर में बढ़ी दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में 17 अप्रैल की शाम को शहर के भारत भवन से एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस कैंडल मार्च में सभी जाति वर्ग व राजनीति से उपर उठकर लोग भाग लेंगे। खिदमत फाउंडेशन व अन्य संगठन की अगुवाई में यह कार्यक्रम होगा। कैंडल मार्च के लिये प्रशासनिक अनुमति ले ली गई है। शाम के 6 बजे प्रबुद्ध लोग भारत भवन चौक में जुटेंगे।