पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 82.67 प्रतिशत अंक लेकर अंकिता सिंदुरिया हुई प्रथम

82.67 प्रतिशत अंक लेकर अंकिता सिंदुरिया हुई प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखण्ड अधिवित परिषद रांची द्वारा आयोजित अष्टम वर्ग की बोर्ड परीक्षा गुआ के इस्को मिडिल स्कुल परिणाम वितरण व सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। अष्टम वर्ग की बोर्ड परीक्षा की कुल 92 बच्चों ने अष्टम बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया। जिसमें अंकिता सिंदुरिया ने 82.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की, वहीं नाईशा कुमारी ने 79.17 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा सीता चांपिया ने 78.33 प्रतिशत अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्कुल के प्राधानाध्यापिका किरण सिंह ने बच्चों का रिजल्ट कार्ड बांटते हुए बच्चों को संबोधित कर कहा कि अगर बच्चें पुरी लगन के साथ पढ़ाई में मेहनत करें तो उसे उपर उठने से कोई नही रोक सकता है। शिक्षा ही एक बच्चों कोजी वन में आगे बढ़ने का मार्ग दर्शन करता है। साथ ही बच्चों की स्कुल में बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है साथ ही बच्चों के माता पिता भी अपने अपने बच्चों को रोज स्कुल भेजें। इस दौरान कई बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नुतन सुंडी, ललिता सुरीन, पिंकी पालीवॉल, रिचा सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...