पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवानों ने सांगाजाटा व बोरोई जंगल की पहाड़ियों पर डाला डेरा, माेर्टार से दागे गोले

जवानों ने सांगाजाटा व बोरोई जंगल की पहाड़ियों पर डाला डेरा, माेर्टार से दागे गोले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा व गुवा थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। बताया जा रहा है कि अभियान में शामिल कोबरा के जवानों ने आगे बढ़ते हुए सांगाजाटा व बोरोई जंगल की पहाड़ियों पर डेरा जमा लिया है। इसी पहाड़ी पर नक्सली जमे हैं और ऊपर से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बेहद दुर्गम इलाके में कोबरा के जवानों ने पहाड़ियों पर पहुंचते ही सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है। इधर मंगलवार को दोनों ओर से फायरिंग थमी रही। नक्सलियों के इलाके में ही छिपे रहने की संभावना को देखते हुए कोबरा व अर्द्ध सैनिक बलों के जवान लगातार छापामारी कर रहे हैं। मालूम हो कि रविवार को तड़के सांगाजाटा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई थी। इसके बाद से ही इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को दो हेलीकाॅटरों से अर्द्ध सैनिक बलों के कई बड़े अधिकारी भी आॅपरेशन का जायजा लेने पहुंचे। अभियान को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। इधर लगातार तीन दिनों से जारी अभियान के दौरान आराहासा इलाके के ग्रामीण सहमे हुए हैं। इस क्षेत्र के सांगाजाटा, बोरोई, बाईहातु, कानसोवा जैसे गांवों से लोग निकल नहीं रहे।

अपने-अपने घरों से नहीं निकल रहे आसपास के ग्रामीण

कई साइकिलें व बाइक बरामद - अभियान में शामिल जवानों ने छापामारी के दौरान जंगल से कई साइकिलें व बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये साइकिलें व बाइक नक्सलियों की हो सकती है। बरामद सामानों को पुलिस द्वारा कब्जे में रखा गया है।

मोर्टार व यूबीजीएल का इस्तेमाल- अभियान में कोबरा द्वारा मोर्टार व यूबीजीएल का इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिली है। पहाड़ियों पर पहुंचने के लिए फोर्स ने कई मोर्टार दागे। वहीं अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) से भी हमले किए गए। जिसके बाद नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा।

खबरें और भी हैं...