पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रनिंग रूम की मॉनिटरिंग नहीं होने से चालक गॉर्ड नाराज

रनिंग रूम की मॉनिटरिंग नहीं होने से चालक-गॉर्ड नाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा से बड़ाजमदा तक लाइन में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर, गेट मैन और डीपीएस लॉबी के रनिंग स्टाफ की समस्या से रूबरू हुए। मंडल संयोजक शशि मिश्रा के नेतृत्व में डीपीएस शाखा के सचिव सुभाष मजूमदार, अध्यक्ष जेपी दास जी इचा गुट्टू, प्रदीप शर्मा और श्रीनिवासन राव ने लेबल क्रोसिंग गेट पे तैनात गेट मेनो ड्यूटी रैलटी को बारीकी से समझा। रनिंग स्टाफ के लिए रनिंग रूम का सही मॉनिटरिंग नहीं होने से चालक गॉर्ड नाराज हैं। शशि मिश्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला रेल खंड में कार्य कर रहे कर्मचारी सुविधाओं से वंचित हैं। केंद्रीय विद्यालय का निर्माण का स्वीकृति मिलने के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका, मेंस कांग्रेस ने मंडल के आला अधिकारियों से बार बार एम्बुलेंस और रेफरल अस्पताल को पुनः चालू करने का मांग की। लेकिन चिकित्सा विभाग के लापरवाही से मलेरिया प्रभावित ज़ोन के हजारों कर्मचारी एक मात्र डांगुवापोसी अस्पताल के भरोसे है।

खबरें और भी हैं...