पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर कॉलोनी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 127 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं जगन्नाथपुर की वर्तमान विधायक गीता कोड़ा ने अंबेडकर की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मधु कोड़ा ने सभी से बाबा साहब के आदर्शों एवं जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। जबकि गीता कोड़ा ने भी आज़ के नवयुवकों को डॉ भीम राव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक मंडल अभियंता माननीय सौरभ राज़,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वजीत गाँगुली, आरपीएफ ओसी पी के साहनी, जीआरपी ओसी डी मांझी और मुकेश कुमार मौज़ूद थे। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में भरत गोप, चित्रसेन बेहरा, संजय बेहरा, हिमाद्रि मुखी, सूरज मुखी, रविन्द्र बेहरा, सपन गुछैत, अजय, राजा, देव,विरज़ू, कादिर अली सहित अम्बेदकर कॉलोनी के सभी सदस्य उपस्थित थे। इधर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जन जाति रेलवे कर्मचारी संघ डांगुवापोसी शाखा सचिव एम जोजो कि अध्यक्षता में डॉ.भीम राव अम्बेडकर कि 127 वां जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहेब चित्र में माल्यार्पण कर शुरुआत हुई। संघ सचिव एम.जोजो बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा को बनायी अपनी शक्ति। भेदभाव को समाप्त करने का लिया प्रण किया गया। जिस भेदभाव और छुआछूत का सामना बाबा साहेब को कदम कदम पर करना पडा उसने खत्म करने लडाई लडने का मन बनाया। एक तरफ गांधी जी छुआछूत और भेदभाव को खत्म करने की बात करते थे लेकिन वर्ण व्यवस्था को जारी रखने के पक्षधर थे। बहुत मुश्किलों के बीच बाबा साहेब ने लोगों तक पहंचने के रास्ते निकाले। और उन्हें बताने की कोशिश की। शोषितों के उत्थान के लिए तीन बिन्दुओं वाला मूल मंत्र दिया पहले शिक्षित बनो, फिर संगठित बनो और फिर अधिकारों के लिए संघर्ष करो संविधान के निर्माण में भूमिका दी। साथ ही धर्म, जाति, भाषा, रंग और लिंग के आधार पर भेदभाव किए बिना व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा विभिन्न वर्गों व समाजों के बीच सेतु बनाने पर ज्यादा जोर दिया। बाबा साहेब की विद्धता और संघर्षो से भरा जीवन देश के लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर संघ के अमित कुमार, देवेंद्र बोबोंगा, डीआर हॉसदा , एसके रवि, डी प्रसाद, एनएल गौतम, विकाश कुमार, विजेन्द्र कुमार, डी चौधरी, कुमार रोकी इत्यादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...